उत्तराखंड

कांग्रेस की तरफ से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया, “डबल रोड़ को काट कर सिंगल रोड ” किए जानें का विरोध

देहरादून। ऋषिकेश तहसील परिसर में आज “रेलवे विभाग द्वारा बीआरओ के समीप “डबल रोड़ को काट कर सिंगल रोड ” किए जानें के विरोध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को शहर कांग्रेसजनों द्वारा ज्ञापन भेजा गया।

महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा कि रेलवे ने नव निर्मित डबल लेन सड़क को काट कर सिंगल लेन किया है जबकि यह शहर जाने का आम जनता का मुख्य मार्ग है यह रेलवे के द्वारा बहुत ही गैर जिम्मेदारी पूर्ण कार्य किया है इस कारण आज आमजन के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों व बीमार व्यक्तियो को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, रेलवे को दो जगहों पर स्टेशन हेतु कई हेक्टियर भूमि दी गईं है फिर आम जनता की सड़क खोद रहे हैं, यदि इस समस्या का निस्तारन शीघ्र नही किया गया तो कांग्रेसजन जनता के साथ मिलकर धरना– प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि रेलवे ने अपनी मनमानी करते हुए शहर की लाइफ लाइन को मिटाने का काम किया है जनता की समस्याओं से किसी को कोई सरोकार नहीं रह गया है बड़े अधिकारी एवं मंत्री गण जनता के हितों को ताक पर रख कर आराम फरमा रहे हैं जिससे निकट भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवान व पूर्व सचिव अजय ठाकुर ने कहा कि रेलवे विभाग ने सड़क ध्वस्तीकरण कर पूरे शहर व अधिवक्ता साथियों और एम्बुलेंस मरीजों के लिए नई मुसीबत पैदा की है जिसे शासन–प्रशासन को संज्ञान लेकर शीघ्र ठीक कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी, बी.एस. पयाल, ललित मोहन, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, पार्षद जगत नेगी, देवेद्र प्रजापति, शकुन्तला शर्मा, सिंह राज पोसवाल आदि उपस्थित रहे।

The Latest

To Top