उत्तराखंड

पत्नी और बेटी संग अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी, फैंस की उमड़ी भीड़

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं।  महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे पहले कुलदेवता के दर्शन किये। कुलदेवता के दर्शन करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की। भारततीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ कुमाऊं के भ्रमण पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आडंबर नहीं, आशीर्वाद की परंपरा: सादगी में सम्पन्न हुआ श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का प्रकटोत्सव

बता दें कि बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने पैतृक गांव जैंती के ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी ने गांव के मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्रामीणों ने धोनी दंपति का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए हैं। उन्होंने बताया इस दौरान ग्रामीणों की धोनी से काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों व युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें भी खींची।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन हॉस्पिटल की बड़ी उपलब्धि: एक ही ऑपरेशन में ब्रेन के चार एन्यूरिज्म का सफल इलाज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अभी कुछ दिन उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वे यहां परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सरप्राइज तैयार किया है। साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर को है। ऐसे में माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी साक्षी का जन्मदिन उत्तराखंड में ही मना सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिना मिर्जा बनी वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन की वाइस चेयरपर्सन

The Latest

To Top