उत्तराखंड

मनोनयन : प्रेमदत्त सेमवाल बने मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ मे हर्ष

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ने प्रेमदत्त सेमवाल को मुनिकीरेती – ढालवाला मंडल इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूर्व अध्यक्ष राकेश भट्ट के निधन के बाद से मंडल अध्यक्ष का पद रिक्त था ।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल की ओर से जारी मनोनयन पत्र में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, जिला प्रभारी मुकेश कोली और सह प्रभारी रमेश चौहान के निर्देश पर प्रेमदत्त सेमवाल को मुनिकीरेती ढालवाला मंडल अध्यक्ष दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

The Latest

To Top