उत्तराखंड

Big news:रानीपोखरी में एक ऐसा इंसान,जिसने पत्नी की ले ली जान,फ़िर खुद पर तान दिया निशाना और अपने भी दे दिए प्राण,सनसनी,,

रानीपोखरी। उत्तराखंड की राजधानी की डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां थाना रानीपोखरी के इठराना मार्ग में एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी उड़ा लिया। दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रभावशाली व्याख्यान

इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से घटना को अंजाम दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रभावशाली व्याख्यान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली (58 वर्ष) और पत्नी कुसुम कृषाली (55 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। पूर्व सैनिक का घर रखवाल गांव भोगपूर्व मार्ग पर स्थित है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पूर्व सैनिक ने पत्नी को गोली क्यों मारी।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रभावशाली व्याख्यान
1 Comment

1 Comment

  1. BAYAR4D

    September 15, 2025 at 10:09 AM

    I am really loving the theme/design of your blog.
    Do you ever run into any web browser compatibility issues?
    A number of my blog readers have complained about
    my blog not working correctly in Explorer but looks great in Chrome.

    My web site; BAYAR4D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top