उत्तराखंड

निगरानी:राजधानी के नशा मुक्ति केंद्रों पर DM की पैनी नज़र, नई SOP के साथ-साथ टीम का गठन

देहरादून। राजधानी में ताबड़तोड़ और नियम विरुद्ध खुले नशा मुक्ति केंद्रों पर जिलाधिकारी देहरादून पैनी नजर बनाए रखेंगे। DM ड़ॉ आर राजेश ने अब इन पर सख्ती के लिये नई नियामवली बनाते हुये सीडीओ स्तर पर कमेटी बनाकर ही इनके संचालन की अनुमति देने के लिये विधिवत योजना तैयार कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

राजधानी में बीते दिनों मिली शिकायत में डीएम राजेश कुमार ने जब रेड कराई तो पाया गया कि ब़डी संख्या में नशा मुक्ति केंद्रो में मनमानी हो रही है। ये लोगो को सुधारने के बजाए उनके साथ अत्याचार करने के साथ साथ परिवार जनों का उत्पीडन कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने बताया है कि अब नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिये इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन के बाद ये देखा जायेगा कि आवेदन करने वाला व्यक्ति इसका संचालन क्या कर सकेगा भी या नहीं।

 

आवेदक की शैक्षिक स्थिति नशा मुक्ति केंद्र में नियमित सीसीटीवी सर्विलेंस एक्सपर्टस की तैनाती के साथ साथ सीडीओ स्तर पर बनी कमेटी हर तीन माह में इनका निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। तीन माह की रिपोर्ट में यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो उक्त नशा मुक्ति केंद्र को बंद भी कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top