उत्तराखंड

नवमी पर सीएम धामी ने विधि विधान से किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज लोग अपने-अपने घरों में कन्या पूजन कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ नवमी के पावन अवसर पर भगवती मां की उपासना करते हुए हवन किया। मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ विधि-विधान से कन्या-पूजन किया और विश्व कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के पैर धोए। मुख्यमंत्री धामी ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें प्रसाद भी खिलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

The Latest

To Top