उत्तराखंड

मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत  महापौर की अगुवाई में निकली अमृत कलश यात्रा

ऋषिकेश– मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत  महापौर अनिता ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर अमृत कलश यात्रा को देहरादून मुख्यालय के लिए रवाना किया।

मंगलवार को तीर्थ नगरी अमर शहीदों को लेकर किए गये जयघोषों से गूंज उठी।मौका था अमृत कलश यात्रा का । जोकि नगर निगम प्रांगण से गाजे बाजों ओर देशभक्ति के गीतों के साथ निकाली गई। विभिन्न वार्डों में अमर सैनिकों ओर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को इस दौरान महापौर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके प्रश्चात देश के वीर बलिदानियों के घरों से पवित्र मिट्टी और दो चुटकी चावल एकत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

महापौर ने बताया कि देश के शहीदों को सम्मान देने के मकसद से केंद्र की भाजपा  सरकार ने अभियान शुरू किया है । जिसके तहत हर एक बलिदानी के घर की मिट्टी एकत्रित की जा रही है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की गई और आज इसे अमृत कलश यात्रा निकालकर एक जगह एकत्रित किया। इस मिट्टी का प्रयोग अमृत वाटिका के निर्माण में होगा। इस अवसर पर  नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट,, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से संदीप शास्त्री, राजपाल बिष्ट, चंद्रभान मुल्तानी, देवेश्वर रतूड़ी, शीला रतूड़ी, सम्पूर्णनानंद पैनूली, कुंवर सिंह रावत, मनोज थापा, संतोषी डोभाल, आशु वर्मा सहित पार्षद विजय बडोनी, विपिन पंत  विजयलक्ष्मी शर्मा , विनोद जुगलान,पंकज शर्मा, गौरव कैन्थोला, रोमा सहगल, अक्षय खैरवाल,विनोद जुगलान,हेमलता चौहान,निधि पोखरियाल,भूपेंद्र राणा आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top