उत्तराखंड

आरोप:राजधानी के नशा मुक्ति केंद्रों के ख़िलाफ़ कांग्रेस हुई मुखर,DM से की कार्रवाई की मांग,हाल ही में हुआ फ़िर एक मामला

देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  लाल चंद शर्मा के नेतृृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल नें जिला अधिकारी देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमे अवगत कराया गया कि राजधानी देहरादून में अवैध रूप से संचालित हो रहे नशा मुक्ति केंद्रों और इन केंद्रों में नशा छुड़ाने की आड़ में हो रहे उत्पीड़न और अनैतिक कृत्यों पर कार्रवाई की जाय।

 

बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों में लगातार अनैतिक कृत्यों के मामले सामने आ रहे हैं।
ताजा मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सामने आया है,जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु होने और एक व्यक्ति के साथ नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई है। इससे पूर्व शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र में युवतियों के साथ दुराचार किए जाने का प्रकरण भी सामने आ चुका है,जो कि बेहद ही शर्मनाक घटना है। इसके अलावा भी विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों में उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

 

उन्होंने कहा की ऐसे नशा मुक्ति केंद्रों की जांच कराकर उनके संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाय। जिले में संचालित हो रहे नशा मुक्ति केंद्र नियमानुसार चल रहे हैं या नहीं, केंद्रों का पंजीकरण हैं या नहीं, इन्हें संचालित करने वाले संचालक कौन हैं, कहीं वह आपराधिक प्रवृत्ति के तो नहीं, उनका सत्यापन है कि नहीं, केंद्रों में कॉउंसलिंग और चिकित्सीय जांच करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर रहते हैं या नहीं,अन्य देखभाल करने वाला स्टाफ प्रशिक्षित है या नहीं और उनका भी सत्यापान है या नहीं जैसे बिंदुओं पर भी जांच कराई जानी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, दीप बोहरा, मोहित ग्रोवर, मोहित कुमार आदी मौजूद रहे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top