उत्तराखंड

Kedarnath Yatra: 30 सितंबर तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल, इस दिन से खुलेगा पोर्टल

उत्तराखंड में मानसून के कारण चार धाम यात्रा पर ब्रेक लग गए थे। बहुत ही कम संख्या में श्रद्धालु चार धाम पहुंच रहे थे। लेकिन अब पहाड़ों पर मौसम साफ होने के साथ ही चार धाम यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। यही कारण है कि केदारनाथ यात्रा के लिए 30 सितंबर तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

 

40 लाख श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

बता दें कि मौसम साफ होने से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या फिर बढ़ने लगी है। चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा के लिए 30 सितंबर तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। एक अक्तूबर से आगे की यात्रा के लिए अगले सप्ताह तक आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

 

मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

बरसात के कारण चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही, लेकिन मौसम साफ होने के बाद देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु अक्तूबर माह में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन 30 सितंबर तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। एक अक्तूबर से आगे की यात्रा के लिए 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

The Latest

To Top