उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की

ganesh joshi

देहरादून, 12 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को आईटी पार्क स्थित आरबीआई देहरादून कार्यालय के धोरण खास में बीते दिनों हुई बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।

मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित पीडीडब्ल्यू के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी को स्थानीय लोगो और आरबीआई के द्वारा अवगत कराया गया कि बीते दिनों हुई बारिश और बरसाती नाले के कारण धोरण खास में सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा सुरक्षा दीवार गिरने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र इस्टीमेट बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने धोरण गांव का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल, पीडब्ल्यूडी ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top