उत्तराखंड

मूसलाधार बारिश से मद्महेश्वर में तबाही, पैदल मार्ग बहा, कई श्रद्धालु फंसे, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू; देखें

उत्तराखंड में बारिश ने हर तरफ तबाही मचाई है। पहाड़ा से लेकर मैदान तक लगातार जारी बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते रुद्रप्रयाग में जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है।  मद्महेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया था। इससे यहां पर कई लोग फंसे थे। आज यहां फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

मदमहेश्वर पैदल मार्ग पर पैदल पुल के अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। आज मौसम के साफ होने पर मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। लोगों को सुरक्षित यहां से निकालने के लिए लगातार जवान लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर स्थानीय लोगों व महिलाओं की मदद से वैकल्पिक व अस्थाई हेलीपैड तैयार किया गया है। यहाँ तक लोग पैदल पहुंच रहे हैं। इन लोगों को हेलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top