उत्तराखंड

गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों में से एक का शव बरामद, बाकी की खोजबीन में जुटी टीम

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में हुए हादसे में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। करीब एक हफ्ते से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में गुरुवार को सफलता मिली है। 20 लापता लोगों में से एक व्यक्ति का शव आज बरामद कर लिया गया है। शव की शिनाख्त वीर बहादुर नाम से हुई है। हालांकि अभी भी 19 लोगों की कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बजे मोबाइल फोन, ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ ने मचाया हड़कंप

बता दें कि गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

गौर हो कि 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। आज एक और शव मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

The Latest

To Top