उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: बारिश से बढ़ा शारदा नदी का जलस्तर, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग दहशत में हैं। कुमाऊं मंडल के टनकपुर बनबसा में शारदा नदी के जलस्तर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बैराज पर वाहनों को रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बनबसा में शारदा का जल स्तर 103149 क्यूसेक पहुंचा। जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग  पागलनाला, टंगणी, हेलंग,मारवाडी पुल के समीप अवरूद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कल्याणी हरेती के पास मार्ग बाधित है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

The Latest

To Top