उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन पहुंचीं पीटी उषा, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) की अध्यक्ष व एथलीट पीटी उषा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंचीं। परमार्थ गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने पुष्पवर्षा और शंख ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। परमार्थ निकेतन पहुंची पीटी ऊषा ने गंगा तट पर वेद मंत्रों के पाठ के साथ मां गंगा का पूजन और अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानव सेवा के महामंत्र को नमन: स्वामी राम के महासमाधि दिवस पर ‘पहाड़’ फाउंडेशन को 10 लाख का प्रतिष्ठित सम्मान

उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन में आध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम हैं। उन्होंने परमार्थ निकेतन की ओर से वैश्विक स्तर पर किए जा रहे पर्यावरण और मानवता की सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर श्रीनिवासन, रामकृष्णन, पुष्पा, रामकृष्णन, सुनैना और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था, स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा रोजगार का संबल: भगत सिंह कोश्यारी

The Latest

To Top