उत्तराखंड

जलमग्न हुए देहरादून के कई इलाके, मोर्चे संभालने मैदान में उतरे CM धामी, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ISBT देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जाँच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में चमत्कार, डेढ़ साल बाद मासूम ने पिया मां का दूध

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पैनेसिया हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 मई से

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पड़ेंगी, तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  BD तिवारी का ग्रीन स्ट्राइक: अब फिजूल तेल जलाने वालों पर लगेगी लगाम

The Latest

To Top