उत्तराखंड

Champawat में यात्रियों से भरी बस के हुए ब्रेक फेल…फिर

पहाड़ों में बारिश के दौर के साथ-साथ हादसों का सिलसिला भी जारी है। चंपावत में आज सवारियों से भरी बस दुर्घटनागग्रस्त हो गई। बस में 28 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

घटना गुरुवार सुबह की है जबदेहरादून से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस  का मरोडाखान के पास ब्रेक फेल हो गए। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने पहाड़ी में बस टकराकर रोक दी। सवार छह यात्री हादसे में घायल हो गए। घायलों का उपजिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग मसूरी की सख्ती: बिना अनुमति कार्य पर कड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

The Latest

To Top