उत्तराखंड

आफत की बारिश: केदारनाथ यात्रा रोकी, गौरीकुंड हाईवे भी बंद

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में बारिश आफत बनकर बरस  रही है। तो वहीं चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। उधर, केदारनाथ धाम व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के चलते यात्रा रोक दी गई है। वहीं यात्रियों को विभिन्‍न पड़ावों पर रोक दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 4600 यात्री रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

वहीं रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे तरसाली में आज सुबह से अवरुद्ध चल रहा है। मार्ग खोलने के लिए जेसीबी द्वारा मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

The Latest

To Top