उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से मिली राहत

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। नई टिहरी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने आज  छह जिलों में आज कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

देरी से आएगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

The Latest

To Top