उत्तराखंड

मुनिकीरेती के पास दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

ऋषिकेश। मुनिकीरेती के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत की खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा के सामने व्यापारियों ने उठाई किराया वृद्धि की पीड़ा, प्रतीक कालिया ने रखा मजबूत पक्ष

 

बता दें कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आम महोत्सव से धामी का किसान मंत्र, बोले—अन्नदाता ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

The Latest

To Top