उत्तराखंड

मुंबई को अलविदा कह कर देहरादून पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा ने किया जोरदार स्वागत

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी शुक्रवार को मुंबई के राजभवन से विदा होकर देहरादून पहुंचे। देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।  कुछ देर एयरपोर्ट टर्मिनल में रूकने के बाद कोश्यारी जौलीग्रांट से देहरादून को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

कोश्यारी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की खबर पाकर प्रदेश व जिला स्तर के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता दोपहर से ही एयरपोर्ट पहुंचने शुरू हो गए थे। जिसके बाद शुक्रवार शाम 5:10 भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के स्टेट प्लेन में सवार होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी का काफिला एयरपोर्ट से देहरादून को रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

बता दें कि भगतसिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे 12 फरवरी को स्वीकार किया गया। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बैस झारखंड के राज्यपाल थे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

The Latest

To Top