उत्तराखंड

भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, लगातार चढ़ेगा पारा, येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी से तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया था। जो सही साबित हो रहा है। बीते रोज बुधवार को जहां राजधानी में भी दिन में गर्मी महसूस की गई। वहीं, टिहरी में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

एवलांच की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 17 से 19 फरवरी के बीच तापमान में 10 से 12 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। इतना ही नहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर एवलांच की भी संभावना है।

नदियों का जल स्तर बढ़ने की संभावना

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है। इससे नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।

येलो अलर्ट जारी

उन्होंने शासन-प्रशासन से नदियों के किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। उन्होंने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते मसूरी, टिहरी, पौड़ी, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, नैनीताल समेत तमाम पर्वतीय इलाकों में गर्मी बढ़ेगी। वहीं, दून में अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top