उत्तराखंड

बीजेपी के इस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधायक सीट से बीजेपी विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

 

इस मामले में बीजेपी विधायक बिशन सिंह चुफाल की ओर से डीडीहाट पुलिस को एक तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने विधायक बिशन सिंह चुफाल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि विधायक बिशन सिंह चुफाल को गाजर मूली की तरह काट कर फेंक देगा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

 

विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि 21 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक एसएमएस आया, जिसमे उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एसएमएस में उन्हें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

 

विधायक ने पुलिस को बताया कि यह संदेश पिथौरागढ़ तहसील के खूना गांव निवासी अनिल चंद्र कापड़ी ने उन्हें भेजा है। उनका कहना है कि कापड़ी पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

The Latest

To Top