उत्तराखंड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने ली मताधिकार प्रयोग करने की शपथ

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय परिवार द्वारा लोकतंत्र की मर्यादा एवं परंपराओं को सुदृढ़ बनाने की शपथ ली गई।

विदित हो कि 9 दिनों के शीतावकाश के बाद आज विधिवत महाविद्यालय खुला। कालेज प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान की उपस्थिति में समारोहक डॉ जीतेंद्र नौटियाल ने उपस्थित छात्र, कर्मचारियों एवं प्राध्यापकों को मताधिकार प्रयोग की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

सभी मतदाताओं द्वारा अपने मत का प्रयोग निर्भय होकर किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर प्रजातंत्र की मजबूती के लिए किये जाने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

 

The Latest

To Top