उत्तराखंड

श्रीमद्भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ ने मेयर सुनील उनियाल गामा ने की शिरकत

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के बालावाला देहरादून में उनियाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस के अवसर पर देहरादून के सुनील उनियाल “गामा” , सौरभ थपलियाल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा , हेमा पुरोहित प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल आदि क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों मौजूद रहे। उन्होंने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही माँ राजराजेश्वरी मंदिर की मुर्ति स्थापना हुई और देवी माँ की पुजा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

 

परमपूज्य ब्यास पं गिरीश बहुगुणा भागवताचार्य द्वारा सुदामा चरित्र एवं परीक्षित उद्धार आदि विषयों पर विस्तार से भकतगणो को संबोधित किया एवं बाल व्यास पं अनिरुद्ध मोहन उनियाल द्वारा कलयुग के प्रमाण एवं युवा शक्ति विषय पर सभी को संबोधित किया गया। कथा यज्ञ के में भकतगणो ने बढ़ चढ़कर भक्ति भाव के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।यज्ञ के मुख्य यजमान सूबेदार दुर्गा प्रसाद उनियाल, खेमराज उनियाल जी , अजय उनियाल एवं समस्त उनियाल बंधुओ ने भक्तगणों का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

The Latest

To Top