उत्तराखंड

मौसम:पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से कांपा मैदान,लुढ़क रहा तापमान, जानिए लेटेस्ट अपडेट,,

उत्तराखंड में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर से लोगों को परेशान हैं। कई जिलों में तापमान गिरकर माइनस डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पत्रकारिता को सेवा का मिशन बताया

उधर, अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून राजधानी के इस को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़ी कार्रवाई, ग्राहक परेशान 

The Latest

To Top