उत्तराखंड

शातिर घर में प्रिंटर लगाकर छाप रहा था 100 और 200 के जाली नोट, ऐसे हुआ पर्दाफाश

हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 100 और 200 के 30 हजार की वैल्यू के नकली नोट बरामद हुए हैं। शातिर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद उसके धीरवाली ज्वालापुर स्थित घर पर छापा मारा तो कुल 29 हजार 800 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। नोट बनाने में इस्तेमाल प्रिंटर और डाय भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

 

बुधवार देर रात शातिर सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में एक दुकान में नकली नोटों से सामान खरीदने पहुंचा था। जैसे ही उसने दुकानदार को नकली नोट दिए दुकानदार ने नोटों की पहचान कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस आरोपी को थाने में लेकर आई और उससे पूछताछ की तो उसने खुद नोटों की छपाई करने की बात कबूली। आरोपी के पास से पुलिस ने प्रिंटर और छपाई का रो मटेरियल भी बरामद किया है। बता दें कि पकड़ा गए शातिर का नाम नरेश कुमार है जो बिजनौर जिले का रहने वाला है। आरोपी खुद ही प्रिंटर से नोट प्रिंट करता था।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top