उत्तराखंड

Cabinet Meeting: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर भी चर्चा संभव है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर चार बजे से होगी।
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

इन बिन्दुओं पर होगी चर्चा

■ आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

■ सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

■ बैठक में शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा में लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बजे मोबाइल फोन, ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ ने मचाया हड़कंप

■ नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचाराधीन है।

■ सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास एवं विस्थापन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

■ विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर चर्चा हो सकती है।

 

118 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top