उत्तराखंड

दुर्घटना: उत्तराखंड में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, 24 घंटे के अंदर एक और बड़ी दुर्घटना

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्यर गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम और 108 रवाना हुई। घटनास्थल में शवों और घायल को रेस्क्यू कर उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

 

जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी स्था नीय निवासी हैं। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍ला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। बता दें कि उत्तहराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू
1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn official

    January 26, 2026 at 5:25 AM

    **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top