उत्तराखंड

Crime:पेंशनर्स जरा हो जाएं सावधान साइबर बना रहे इस तरह से शिकार,पढ़ें जरूर,,

नैनीताल। मुख्यकोषाधिकारी दिनेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त पेंशनरों को सूचित करना है कि वर्तमान में साईबर ठग कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी बनकर पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में कॉल कर उनसे डाटा मांग रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए बोर्ड बैठक में तिवारी के साथ बड़े फैसले, 968 करोड़ बजट और 48 प्रस्तावों पर मुहर

डाटा प्राप्त होने पर पेंशनरों के खाते से धनराशि निकाल कर पेंशनरों को चपत लगा रहें हैं।  राणा ने बताया कि विगत दिनों इस प्रकार की घटना कोषागार हल्द्वानी में घटित हो चुकी हैं, जिसमें साईबर ठग द्वारा स्वंय को कोषाधिकारी बताकर पेंशनर को फोन किया तथा उनके व्हाट्सप पर एक फार्म भेजा व पेंशनर से फार्म भरवाकर पेंशनर की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के तुरन्त बाद पेंशनर के खातें से 10.5 लाख अवैध तरीके से हड़प लिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश के खिलाड़ियों का देहरादून में धमाकेदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम

मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन पर या व्हाट्सप पर किसी से भी साझा ना करें। उन्होंने कहा कि कोषागार द्वारा पेंशनरों से कोई भी सूचना फोन पर या व्हाट्सप पर नहीं मांगी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में मलेरिया उन्मूलन पर मंथन, जागरूकता पर जोर
78 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top