उत्तराखंड

तगड़ा झटका:UKSSSC ने की दर्जन से अधिक भर्ती,देखें कौन कौन सी भर्ती हुई निरस्त,,

देहरादून। Uksssc ने 13 विभागों में 5363 पदों की भर्ती निरस्त कर दी है। उक्त पद लोक सेवा आयोग को ट्रांसफर होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसमें पुलिस सिपाही भर्ती भी शामिल है, जिसमें पहले ही फिजिकल परीक्षा हो चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को राजस्व उप निरीक्षक. लेखपाल, बंदी रक्षक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक मानचित्रकार – सर्वेयर, वन आरक्षी, अवर अभियंता, अन्वेषक कम संगणक निरस्त की हैं। पुलिस आरक्षी, उप निरीक्षक पुलिस, चारा सहायक. सहायक कृषि अधिकारी, सहकारिता पर्यवेक्षक, गन्ना- दुग्ध पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकार लेखा परीक्षक पदों की भर्ती निरस्त कर दी है। इसमें कुल 5363 पद शामिल थे। इसी के साथ इन पदों के लिए आए आवेदन भी निरस्त हो गए हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इन पदों के लिए अब लोक सेवा आयोग नए सिरे से आवेदन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

पुलिस भर्ती निरस्त होने से युवाओं को झटका आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में पुलिस आरक्षी भर्ती भी निरस्त किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें कुल 1521 पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इसके लिए मई-जून में फिजिकल परीक्षा आयोजित हो चुकी है। जिसके लिए करीब तीस हजार युवा चयनित हो चुके हैं। अब फार्म निरस्त होने से इन युवाओं की मेहनत बेकार हो सकती है। प्रदेश में वैसे ही सात साल बाद पुलिस भर्ती आई थी। युवा इसके लिए आंदोलन तक कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

वीपीडीओ सहित विवादित पर निर्णय बाद में आयोग ने अभी स्नातक स्तरीय (वीपीडीओ) के साथ ही सचिवालय सुरक्षा, मुख्य आरक्षी दूर संचार, दरोगा रैंकर्स पर कोई निर्णय नहीं लिया है। इन सभी भर्तियों में लिखित परीक्षा आयोजित हो चुकी है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि विवादित भर्तियों पर निर्णय पुलिस जांच के आधार पर ही लिया जाएगा। दरोगा भर्ती पर अभी शासन की तरफ से स्पष्ट दिशा निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

प्रोग्रामर के ज्वाइन करने का इंतजार आयोग के प्रोग्रामर के एसटीएफ की गिरफ्त में आने से परीक्षा संबंधित सभी काम रुक गए थे। लेकिन अब आयोग ने एनआईसी से प्रोग्रामर मिल गया है। हालांकि अभी उसकी ज्वाइनिंग नहीं हो पाई है। अगले सप्ताह ज्वाइनिंग के बाद आयोग का रुका हुआ कामकाज पटरी पर आ सकता है।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top