उत्तराखंड

गजब:तालाब से मिट्टी गायब तो,जमीन से भी पौधे गायब, सस्पेंड हो गई सहायक वन संरक्षक,,

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिर रही है।

कल ही आईटीआई हरिद्वार के प्रिंसिपल क्लास वन ऑफिसर धारीवाल को सस्पेंड कर दिया था, और अब वन अधिकारी तनुजा भी गड़बड़ी के मामले में निलंबित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने दून में तैनात सहायक वन संरक्षक तनुजा परिहार को अनियमतओं के आरोप में निलंबित कर दिया।

जांच में तनुजा परिहार प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई है। उसके बाद उन्हें निलंबित कर डीएफओ कार्यालय देहरादून में अटैच कर दिया गया है। प्रमुख सचिव के द्वारा बताया गया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

तनुजा परिहार के खिलाफ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनाती के दौरान प्लांटेशन में गड़बड़ी व तालाब की मिट्टी गायब करने समेत कुछ और अन्य आरोप की जांच चल रही थी। जांच के दौरान ही एसीएफ का दून डिवीजन में तबादला कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

तनुजा परिहार ने सिर्फ कागजों में ही प्लांटेशन की थी निरीक्षण करने पर प्लांटेशन वाली जमीन पर पत्थर ही मिले थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top