उत्तराखंड

Theth pahadi breaking:गढ़वाल मे मौत वाली सेल्फी, किशोर की लील गई जिंदगी,घर पर पसरा सन्नाटा,,

गढ़वाल। उत्तराखंड में भी सेल्फी का शौक लोगों के लिए मौत की वजह बन रहा है। मंगलवार की सुबह एक परिवार के लिए अमंगल साबित हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास एक 15 साल का किशोर भागीरथी नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। किशोर की मौत से गांव में मातम पसर गया है तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

पुलिस के अनुसार आज एक किशोर मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा। आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने बेहोशी की हालत में किशोर को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn official

    January 27, 2026 at 7:40 AM

    **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top