उत्तराखंड

उत्तराखंड में 18 से 21 अगस्त तक ऐसा रहने वाला है मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट…

Weather Update:  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर परेशानी खड़ा कर सकता है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में एक बार फिर मानसून का असर देखने को मिलेगा। अगले तीन दिन बृहस्पतिवार से राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  HIMS जौलीग्रांट ने रचा नया इतिहास, MBBS की 250 सीटों से चिकित्सा शिक्षा को मिली नई रफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में 18 अगस्त से 21 अगस्त तक रेनफॉल एक्टिविटी (Rainfall Activity) बढ़ने की संभावनाएं जताई है। राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मौसम के बदले मिजाज के चलते कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश के मद़्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में हरेला पर्व पर हरित संकल्प, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टस की माने तो 18 से 21 अगस्त तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इसी तरह 19 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, पौड़ी जिले के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मालदेवता से गूंजा हरियाली का संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का भव्य आगाज
77 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top