उत्तराखंड

गर्व: Google ने 2 मिनट में दिखाया भारत के 75 सालों का संघर्ष…

पूरा भारत आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर भारत के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल (Google) भी भारत की आजादी का जश्न मना रहा है। भारत के इस खास मौके पर गूगल ने भारत की उड़ान (India ki Udaan) नाम का एक डिजिटल पेज अपनी वेबसाइट गूगल आर्ट एंड कल्चर पर लाइव कर दिया है। इस पेज पर आप भारत के अबतक की संघर्ष की कहानी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गूगल ने एक नई वेबसाइट बनाई है। जिसका नाम गूगल आर्ट और कल्चर है। बता दें इस वेबसाइट में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत तमाम नेताओं की छवि दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

गूगल ने दिखाया भारत का 75 सालों का संघर्ष

गूगल के इस नए पेज आर्ट एंड कल्चर में गूगल ने 2 मिनट की एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में 1947 में मिली भारत की आजादी से अभी तक पूरे 75 सालों का सफर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में आपको सिर्फ 2 मिनट में पिछले 75 सालों का भारतीय इतिहास दिख जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद सभी भारतीय नागरिक को भारतीय होने पर गर्व महसूस जरूर हो रहा है।

101 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top