उत्तराखंड

राष्ट्रभक्त:देशभक्ति के नारों से गूंज रहा पहाड़, प्रधान विनोद सती के आह्वान पर घर घर फहरा तिरंगा,,

टिहरी। जहां पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वंही देशभक्ति का प्रेम गाँव गांव मे भी देखने को मिल रहा है। कुछ ऐसा ही कर रहे हैं नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम सभा सौंदाड़ी के लोग जो कि हर घर तिरंगा का अभियान चलाने को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

दरअसल, ग्राम सभा सौंदाड़ी के ग्राम प्रधान एवम लोक गायक विनोद सती इस पूरे अभियान के सूत्रधार बने हुए हैं। सामाजिक सरोकारों को लेकर सजग प्रधान ने आज सभी सदस्यों के घर-घर जाकर देश भक्ति के लिए तिरंगा लगाने की अपील की। जिसमे उनका साथ सभी ग्राम वासी दे रहे हैं एवम सभी ने राष्ट्र भक्ति के प्रतीक तिरंगा ध्वज अपने अपने घरों में फहरा दिया है। ग्रामीण इलाकों में आंचलिक हवाओं के साथ ध्वज फहराना अपने आप में यह दर्शा रहा है कि सौंदाड़ी गांव के लोग अपने देश की शान और बान के प्रतीक तिरंगा से कितना प्रेम करते हैं। अभियान के तहत भागवती देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, ममता देवी, रामानंद, कृष्णकांत, सुंदरलाल, राकेश, अरविंद, आनंदी प्रसाद सभी गांव वासी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top