उत्तराखंड

राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओणी के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ा गांव,,

नरेंद्रनगर से उपेंद्र पुंडीर की रिपोर्ट,,,

नरेंद्र नगर फकोट ब्लाक के अंतर्गत ग्राम ओणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओणी के विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष में हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बता दें कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओणी के प्रधानाध्यापक राकेश उनियाल , विक्रम राणा द्वारा बच्चों के साथ गांव में रैली निकाली गई और गांव के सभी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के चलते जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों द्वारा भी बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रविंद्र पुंडीर क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री व भोजन माताओं,  बच्चों द्वारा भी हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

इस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष घर-घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहरायें।।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

 

78 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top