उत्तराखंड

ब्रेकिंगः UKSSSC paper leak मामले में सचिवालय से दूसरी गिरफ्तारी, निजी सचिव अरेस्ट,,

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ  ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय के एक और अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है।

बताया जा रहा है कि अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप न्याय विभाग को गिरफ्तार किया है। सचिवालय में नियुक्त सूर्य प्रताप निवासी ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर जनपद उधम सिंह नगर जो वर्तमान में न्याय विभाग में अपर निजी सचिव के पद पर तैनात था। गिरफ्तारी के बाद अपर निजी सचिव सूर्य को उत्तराखंड एसटीएफ ने कोर्ट में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

बताया जा रहा है कि एसटीएफ की लगातार गिरफ्तारियों से पेपर लीक मामले में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक अब तक 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें कोई पूर्व कर्मचारी है, कोई सरकार ओर कोई निजी कंपनी का कर्मचारी है।

96 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top