उत्तराखंड

CM धामी कल करेंगे “हर घर तिरंगा अभियान” का शुभारंभ, एक साथ 103 निकायों फहराया जाएगा तिरंगा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भी केंद्र सरकार की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तहत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को धार देने के लिए 103 निकायों में शुक्रवार को शाम चार बजे एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नगर निगम देहरादून से तिरंगा फहराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम चार बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीते दिनों मंत्री अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें 75 वर्ष पर 7,50,000 तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया था। जिसमें शहरी विकास विभाग के सभी 103 निकायों को पांच लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

वहीं राजधानी देहरादून भी अमृत महोत्सव के रंग में रंगी नजर आ रही है। दून की सड़कें तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही हैं। देहरादून की राजपुर रोड समेत कई मुख्य सड़कों पर तिरंगे के रंग की लाइटें लगाई गई हैं। ये काफी आकर्षक लग रही हैं। अभी कई और प्रमुख मार्गों पर इन लाइटों को लगाया जाना बाकी है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में ये सभी तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top