उत्तराखंड

ITBP में सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्तियां, पढ़ें सैलरी और आवेदन डिटेल्स…

JOB 2022: सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP SI Staff Nurse Recruitment 2022)  में सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.itbp.nic.in पर जाकर 15 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस में सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में परीक्षा पास होने चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से चुने जाने वाले उम्मीदवारों को देश के किसी भाग में तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

इन पदों पर होगी भर्ती

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 11 पद
  • अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद
यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

बताया जा रहा है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बतौर सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के लोगों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

314 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top