उत्तराखंड

गजब:भाजपा की साख पर बट्टा लगाता युवा नेता,ड्रग सहित हुआ गिरफ्तार,,

ऋषिकेश। रायवाला थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। दरअसल थाना रायवाला अंतर्गत खांड गांव के पास तीन युवको को संदिग्ध हालत मे कार सहित पकड़ा गया है। जिनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा भी किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के मुताबिक, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छिपाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद करी है। तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31 वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27 वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27 वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी जो गढ़ी मयचक, श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है। इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

गिरफ्तार किया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी के देहरादून की टीम में बैठे यह पदाधिकारी इस तरह के कारनामे करके भारतीय जनता पार्टी की साख को जिस तरह बट्टा लगा रहे हैं, इससे भाजपा के उच्च अधिकारी इन सभी मामले को संज्ञान कैसे लेते हैं यह देखने वाली बात है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
130 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top