उत्तराखंड

उत्तराखंडः सात अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, इनका किया गया ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की खबर है। उत्तराखंड शासन ने 9 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही 7 अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। बताया जा रहा है कि गृह विभाग के अपर सचिव अतर सिंह ने प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मनीषा जोशी को एसपी कोटद्वार से हटाकर उप सेनानायक आईआरबी फर्स्ट बनाया गया है। राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से हटाकर उप सेनानायक आईआरबी सेकंड तो जोधराम जोशी को मंडलाधिकारी से अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश देवली को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा तो जितेंद्र दत्त डोभाल को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

वहीं चक्रधर अंथवाल को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और शेखर सुयाल को सीओ सिटी हरिद्वार से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी और अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात उधम सिंह नगर के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top