उत्तराखंड

Congratulations:प्रदेश अध्यक्ष को मेयर की शुभकामनाएं, विश्व विख्यात आरती में आने का दिया न्योता,,

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें उत्तराखंड में पार्टी के सर्वोच्च दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: बिना अनुमति चल रही मस्जिद-मदरसा गतिविधियों पर एमडीडीए का शिकंजा

भाजपा मुख्यालय में नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान महापौर ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पुष्प गुच्छ एवं गंगाजली भेंटकर महापौर ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महापौर ने उन्हें देवभूमि ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध संगीतमय आरती में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकरते हुए कहा कि उनकी ऋषिकेश से तमाम छोटी बड़ी यादें जुड़ी हैं। समय मिलते ही वह देवभूमि का दौरा कर गंगा आरती में शिरकत के साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  DM डॉ. आशीष चौहान का बड़ा फैसला, हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top