उत्तराखंड

नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के जश्न में डूबी तीर्थनगरी, मेयर ने ऐसे जताई खुशी…

ऋषिकेश– ऋषिकेश में रहकर छात्र जीवन से राजनीति जीवन की शुरुआत करने वाले पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से देवभूमि ऋषिकेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष का माहौल है। नगर निगम महापौर ने उन्हें उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  DM डॉ. आशीष चौहान का बड़ा फैसला, हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

शनिवार को एक जारी बयान में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व विधायक एवं संगठन में तमाम छोटे बड़े पदों का अपार अनुभव रखने वाले महेन्द्र प्रसाद भट्ट को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने से ना सिर्फ तीर्थ नगरी बल्कि समूचे उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और खुशी का माहौल है।राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले श्री भट्ट के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के सांगठनिक ढांचे में और मजबूती आयेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: बिना अनुमति चल रही मस्जिद-मदरसा गतिविधियों पर एमडीडीए का शिकंजा
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top