उत्तराखंड

देहरादून के आसमान में दिखा सूरज के चारों ओर सतरंगी छल्ला, अद्भुत नजारा देखने उमड़े लोग…

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में रविवार दोपहर आसमान पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। देहरादून के निवासी उस समय हैरान रह गए जब आसमान पर उन्होंने सूरज के चारों ओर एक छल्ला देखा। ये छल्ला ओर कुछ नहीं बल्कि सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुष था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इसे जादुई अनुभव बता रहे हैं। आईए जानते है इस घटना पर वैज्ञानिक क्या कहते है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड की आत्मा में अमर : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘सन हालो’ कहते हैं। सूर्य के चारों ओर बनने वाले इस सतरंगी घेर को ‘सन हालो’ कहा जाता है। हालो प्रकाश द्वारा उत्पन्न ऑप्टिकल घटना का नाम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एक आम प्रक्रिया है। यह तब होता है, जब सूरज धरती से 22 डिग्री के एंगल पर पहुंचता है तो आसमान में नमी की वजह से इस तरह का रिंग बन जाता है। पिछले साल मई में बंगलूरू के लोगों ने ऐसा ही नजारा देखा था।

यह भी पढ़ें 👉  31 लाख आस्थाओं के बाद दूसरे चरण की तैयारी तेज, द्विवेदी बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

ठंडे देशों में ऐसा नजारा सामान्य

बताया जा रहा है कि सूर्य के चारों ओर ऐसा नजारा देखकर लोग जरूर हैरान हुए मगर यह कोई अलौकिक घटना नहीं है। ‘सन हालो’ केंद्र में सूर्य के साथ एक आदर्श वलय की खगोलीय घटना है। जो एक आम बात है। ठंडे देशों में यह एक सामान्य घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड की आत्मा में अमर : धामी
72 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top