उत्तराखंड

BJP की मुख्यमंत्री परिषद बैठक शुरू, सीएम धामी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद…

दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सीएम धामी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर हेमंत बिस्व सरमा, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह  चौहान, प्रमोद सावंत, केशव  मौर्य, ब्रजेश  पाठक, देवेंद्र फडणवीस, बिरेन सिंह बसवराज बोम्बई, जयराम ठाकुर मौजूद है। गुड गवर्नेंस के मुद्दे पर ये बैठक हो रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। पीएम मौदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक को 2024 की तैयारी के रूप में लिया जा रहा है।  बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्य में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

माना जा रहा है, भाजपा का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों व 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उठाया गया है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंच गए है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड
72 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top