उत्तराखंड

उत्तराखंडः दहेज के लिए हैवान बना पति, बेरहमी से हत्या कर पत्नी का जलाया शव,,

पिथौरागढ़ः दहेज के लिए उत्तराखंड में एक और बेटी बलि चढ़ गई है। दहेज लोभी पति ने हैवानियत की हदे पार कर पत्नी की बेरहमी  से हत्या कर दी। इतना ही नहीं सुबूत छुपाने के लिए जंगल में ले जाकर शव को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में परीक्षा तनाव पर योग का प्रहार, छात्रों को मिला मानसिक मजबूती का मंत्र

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ से सटे मैथाना गांव के कुछ लोग दूध लेकर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें गधेरे यानी तालाब के पास धुंआ उठते नजर आया। करीब जाने पर उन्हें महिला का शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  वहीं 25 साल की महिला का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका की शिनाख्त उसकी मां ने की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश मे उधार की रकम बनी खूनी रंजिश, होटल में घुसे दबंगों ने मचाया उत्पात; दो आरोपी दबोचे

मृतिका की मां ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह छह वर्ष पूर्व छेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। दोनों की पांच वर्ष की एक बेटी है। उसकी बेटी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ न रहकर पिछले तीन माह से मायके रियांसी में ही रह रही थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश मे उधार की रकम बनी खूनी रंजिश, होटल में घुसे दबंगों ने मचाया उत्पात; दो आरोपी दबोचे

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top