उत्तराखंड

गज़ब: हरिद्वार में नकली कांवड़िए ने पुलिस के उच्च अधिकारी की जेब पर डाला डाका,,

हरिद्वार: उत्तराखंड में इन दिनों कावंड़ यात्रा चल रही है। कांवड़ की भेष में जेब कतरे घूम रहे है। जेब कतरों ने सीओ को भी नहीं छोड़ा है। बताया जा रहा है कि परिवार समेत मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए सीओ की जेब चोर ने काट दी। बताया जा रहा है कि चोर कांवडिए के भेष में दिखा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऊधमसिंह नगर में तैनात सीओ मनसा देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आए थे । दर्शन करने के बाद जब वह मंदिर प्रागंण के अंदर चामुंडा माता के पास स्थित कचनार के वृक्ष में धागा बांध रहे थे , तभी उनकी जेब में रखा पर्स चोरी कर एक युवक भागने लगा ।पर्स में 8200 रुपये की नगदी , एटीएम , पुलिस आई कार्ड , डीएल और अन्य कार्ड मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि सीओ ने चोर का पीछा किया तो वह भीड़ होने के कारण हाथ नहीं आ पाया। मामले में उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कराया है । सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि चोर कांवड़िए के भेष में था। आरोपी की तलाश की जा रही है। लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
88 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top