क्राइम

Big Breaking; मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, जानिए मामला,,

पंजाब; मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पंजाब पुलिस ने पुराने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब की सेशन कोर्ट ने 15 साल पुराने मानव तस्करी यानी कबूतरबाजी के मामले में दलेर मेहंदी की कैद की सजा को बरकरार रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दलेर मेहंदी पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से कबूतरबाजी के जरिए लोगों को विदेश भेजा था। पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2 साल की कैद और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी का ये मामला साल 2003 का है। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। कोर्ट के फैसले के बाद दलेर मेहंदी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलेर को पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।

102 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top