क्राइम

सिद्धू मूसेवाला के संदिग्ध हत्यारों समेत 4 गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, 5 घंटे तक चली मुठभेड़,,

पंजाबः मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में 2 गैंगस्टर्स को पंजाब पुलिस ने बुधवार को अमृतसर में मार गिराया। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर करीब 5 घंटे तक एनकाउंटर चला। बताया जा रहा है कि अटारी की सीमा पर पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में चारों गैंगस्टर मारे जा चुके हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि मारे गए लोग गैंगस्टर है या आतंकवादी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मुठभेंड़ में मारे गए गैंगस्टर में दो गैंगस्टर्स का सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हाथ था। अब पंजाब पुलिस की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मूसेवाला के मर्डर के बाद ये सभी पाकिस्तान भागने की फिराक में थे इसीलिए ये बॉर्डर के पास ठहरे थे। ये सभी भकना गांव में खेत में बने एक मकान में छिपे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

एनकाउंटर के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट मौजूद थी। इसके अलावा पुलिस के बेस्ट शूटर और क्विक रिएक्शन टीम भी पहुंची थी। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 2 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया था। लोगों को हिदायत दी थी कि ऑपरेशन के दौरान वे घरों में ही रहें।

 

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top