उत्तराखंड

कवायदः उत्तराखंड में सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों की होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस…

देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा को बेहतर बनाने की कवायद  की जा रही है। जहां उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला राज्य बनने जा रहा है, तो वहीं अब सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के 119 कॉलेजों में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कॉलेज अब स्मार्ट होंगे। कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक से उपस्थिति को अनिवार्य किए जाने के बाद अब छात्र-छात्राओं के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। विभाग की तैयारी इसी सत्र से इस व्यवस्था को लागू किए जाने की है। बता दें कि अभी महाविद्यालयों में छात्रों के एडमिशन नहीं हुए। विभाग की ओर से एडमिशन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

बताया जा रहा है कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इसी साल से अपना लिया गया है। इसके बाद महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। इसके लिए अलग से शासनादेश की जरूरत नहीं होगी। नए सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के एडमिशन होंगे। इसके बाद महाविद्यालयों के स्तर से छात्र-छात्राओं के लिए बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश
87 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top